हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 30 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को जारी अंतिम मतदाता सूची पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हटाए गए नाम जोड़े गए नाम से बहुत ज्यादा हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हटाए गए नाम और जोड़े गए नाम का गहन मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा यहीं समाप्त नहीं होगा। पार्टी मतदाताओं के हक में लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर शुरू से ही एक छलावा रही है। इसे इतनी लापरवाही और अपारदर्शिता के साथ किया गया कि न्यायालय को दखल देना पड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त इसे सफल बता रहे हैं, जबकि वास्तव में इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पात्र मतदाताओं के नाम इरादतन काटे गए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस प्रक्रिया का मूल्यांकन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.