पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। पिछले दिनों आयुष्मान योजना के डीजीएम पद पर कार्यरत संविदा कर्मी अरुण मौर्य को हटाए जाने के बाद सीएमओ ने संबंधित कर्मी से पटल से संबंधित अन्य अहम पत्रावलियां आदि कार्यालय को सुपुर्द कराने को कहा है। सीएमओ डा.आलोक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों संबंधित आयुष्मान में कार्यरत कर्मी को आरोप लगने के बाद हटा दिया गया था। अब तक कुछ पत्रावलियां और अहम दस्तावेज सीएमओ कार्यालय को मुहैया नहीं कराए गए हैं। इस पर पत्र लिख कर निर्देशित किया था। संबंधित के पिता ने बेटे के बाहर से लौटने के बाद दस्तावेज मुहैया करा देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.