मेरठ, मार्च 10 -- सेंट्रल मार्केट मामले में काफी व्यापारियों ने अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर रखे हैं। 200 से ज्यादा व्यापारियों ने अपने शटर हटाकर दीवार लगानी शुरू कर रखी है और काफी व्यापारियों ने तो दीवार लगवा भी दी है। इसका सत्यापन करने के लिए आवास एवं विकास परिषद बुधवार से सर्वे कराने जा रहा है। यह जानकारी परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक राज ने दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में शास्त्रीनगर योजना के करीब 1478 अवैध निर्माणों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हुए हैं। परिषद ने आदेश के अनुपालन में सभी व्यापारियों को नोटिस देकर अवैध निर्माणों को हटाने को कहा है। नोटिस मिलने के बाद काफी व्यापारियों ने अपने अवैध निर्माणों को स्वयं ही हटाना शुरू कर रखा है। जानकारी के अनुसार करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.