भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में सेवा से हटाए गए 70 अतिथि शिक्षकों को बुधवार को पिछले साल 11 माह किए काम में चार माह का मानेदय मिल गया है। उन्हें इस साल विवि से हटा दिया है। उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को गलत बताते हुए विज्ञापन सहित सेवा समाप्त कर दी गई। इस कारण उन्हें पिछले 11 माह किए काम का मानदेय नहीं मिला था। इस मांग सहित उन्हें हटाने को लेकर वे लोग आंदोलनरत हैं। वे लोग मामले को लेकर हाईकोर्ट की शरण में गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...