हटाई गई ड्रग इंस्पेक्टर नहीं दे रही चाभी
कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित औषधि निरीक्षक कार्यालय का एडीएम सिटी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर के संबंध में पूछे जाने पर कई अलमारियों के बंद होने की जानकारी पर एडीएम सिटी ने खासी नाराजगी जाहिर की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने तीन अल्मारियों की चाभी उनको नहीं सौंपी है। इस दौरान जन सुनवाई, जन सूचना, छापे और कोर्ट में दायर केसों के संबंध में पूछताछ की गई। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर की सुपुर्दगी अब तक पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर ने नहीं की है। इस संबंध में अनुशासनहीनता की कार्यवाही की संस्तुति अपर आयुक्त औषधि से की जाएगी। फाइलों के रखरखाव में सुधार का आदेश दिया गया है। नवंबर 2025 में तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.