रांची, अप्रैल 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोक भवन के सामने हटनिया तालाब में डूबने से शुक्रवार की दोपहर में बोरा का कारोबार करने वाले 40 साल के राकेश कुमार की मौत हो गई। वह रातू के चटकपुर में शिव मंदिर के पास के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वे चटकपुर से ही बोरा का व्यावसाय करते थे। घटना के समय वह दिवंगत मौसी के दशकर्म पर हटनिया तालाब घाट पर क्षौर मुंडन के बाद स्नान के लिए तालाब में उतरे थे। वह तैरना जानते थे और तैरते हुए तालाब के बीच तक चले गए। इसी समय वह अचानक गहरे जलस्तर में चले गए। पानी में काफी देर तक रहने की वजह से उनका दम घुट गया और मौत हो गई। उस समय तालाब के किनारे श्राद्धकर्म घाट पर मौजूद परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पहले राकेश को आवाज लगाई। इसके बाद कई ने तालाब में उतर कर अपने स्तर से खोजबीन...