अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरु हो चुकी है, जो 20 जुलाई तक रहेगी। इच्छुक हज यात्री 20 जुलाई रात 11:59 बजे तक हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा मोबाइल ऐप से आवेदन कर सकते हैं।राष्ट्रीय सचिव, खुद्दाम-ए-हज समिति एवं सीनियर हज ट्रेनर अब्दुल समद ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्राह) प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। कुर्राह में अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को Rs.1,52,300/- की अग्रिम राशि 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- हज यात्रा के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन निर्धारित समय-सीमा में किसी प्रकार की छूट या विस्तार न...