औरैया, अगस्त 8 -- हज-2027 के लिए उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले 22,510 आवेदकों का ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से चयन किया गया है। चयनित आवेदकों को प्रथम किस्त के रूप में प्रति यात्री 1,52,300 रुपये 10 अगस्त तक जमा करने होंगे। इसके बाद निर्धारित प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों के चयन को हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 30 जुलाई को हज हाउस मुंबई में ऑनलाइन कुर्रा कराया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश से 22,510 आवेदकों का चयन किया गया। चयन की जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है। सूची में कवर नंबर और बैंक रेफरेंस नंबर दिए ग...