कुशीनगर, जून 26 -- कुशीनगर। हज 2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिये आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बताया कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्रा) की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त तक 1.52 लाख रुपये से अधिक की अग्रिम धनराशि जमा करना होगा। निर्धारित समयावधि के पश्चात किसी प्रकार की छूट या समयवृद्धि प्रदान नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मशीन रीडेबल पासपोर्ट, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक या निरस्त चेक की प्रति तथा वैध निवास के प्रमाण पत्र की स्कैन प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- ब...