हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
गोंडा, जून 23 -- मेहनौन (गोंडा)। संवाददाता। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 22 जून से 20 जुलाई की रात तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। हज कमेटी ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट तथा 'हज सुविधा' मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन की व्यवस्था की है। हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध भारतीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक तथा निवास प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी। हज कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी दस्तावेजों की सही एवं स्पष्ट प्रतियां आवेदन के समय उपलब्ध करानी होंगी। हज कमेटी ने बताया है कि आवेदकों का चयन 'कुर्रा' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.