हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
सिद्धार्थ, जुलाई 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक हज यात्री निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना अनिवार्य है। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। ये जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन के दौरान पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट आकार का फोटो, एड्रेस प्रूफ व बैंक खाते का विवरण अपलोड करना होगा। हज-2027 में यात्रियों को 40 दिन की सामान्य हज यात्रा और 20 दिन की अल्प अवधि हज यात्रा का विकल्प दिया गया है। 20 दिन की यात्रा के लिए केवल सात एम्बार्केशन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं。
महिला यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.