हज-2027 के यात्रियों को 30 सितंबर तक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा
शामली, सितम्बर 22 -- शामली। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य जांच कराने के बाद एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद और अन्य आवश्यक प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 30 सितंबर 2026 तक अपलोड करने होंगे। इसके अलावा ये दस्तावेज उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में एक अक्तूबर 2026 तक जमा किए जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.