रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हज-2027 के लिए चयनित आवेदकों को राहत मिली है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शेष चयनित हज आवेदकों को निर्धारित अवधि में पहली किस्त की धनराशि जमा करनी होगी। प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक हज आवेदक को 1,52,300 रुपये जमा करने हैं। यह धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते में वेबसाइट से पे-इन-स्लिप प्राप्त कर जमा की जा सकती है। यह भी पढ़ें- हज आवेदक पहली किस्त 17 तक जमा कर सकेंगे इसके अलावा हज कमेटी की वेबसाइट अथवा सुविधा ऐप के माध्यम से नेट बैंकिंग से ई-भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। उत्तराखंड राज्य हज समित...