अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का हज कमेटी ऑफ इण्डिया हज हाउस मुम्बई द्वारा ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से 22510 आवेदकों का चयन कर लिया गया है। जिसकी सूचना हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई द्वारा सभी यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड फोन नम्बर पर उपलब्ध करा दी गयी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक प्रोवीजनली चयनित आवेदक को प्रति यात्री प्रथम किश्त के रूप में 152300 रूपये 10 अगस्त तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के युनियन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक इण्डिया खाते में जमा करना होगा। हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई के बैंक खाते में धनराशि जमा करने के लिए पे-इन-स्लिप वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। चयनित हज आवेदक निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट व हज सुविधा ऐप क्रेडिट कार्ड, ...