लखनऊ, मार्च 19 -- राज्य हज समिति ने हज-2026 के लिए पासपोर्ट जमा करने के नियमों में ढील दी है। हज समिति के सचिव व कार्यपालक अधिकारी ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि हज-2026 के लिए पासपोर्ट पहले से जमा करने की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया है कि मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें और फ्लाइट बुकिंग के लिए उड़ान स्थल पर पहुंचते समय अपने साथ लाएं। यात्रा प्रपत्र उड़ान स्थल पर मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट दिखाने पर उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया पासपोर्ट सत्यापन हज-2026 में जाने वाले यात्री बुकिंग के समय पासपोर्ट जमा करने से पहले तथ्यों को सत्यापित कर लें जैसे कि पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसंबर 2026 तक होना अनिवार्य है। पासपोर्ट किसी भी रूप में कटा-फटा, पानी धब्बा युक्त व लैमिनेशन, नुचा आदि नहीं होना चाहिए। ...