लातेहार, फरवरी 12 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। हज 2026 में शामिल होने वाले जायरीन ए हज के लिए बालूमाथ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण सह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हज यात्रा से जुड़ी धार्मिक,प्रशासनिक और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड हज कमिटी के प्रशिक्षक मौलाना नसीमउद्दीन काशमी ने कहा कि जायरीन ए हज देश का आईना होते हैं। उनके आचरण और व्यवहार से मुल्क की छवि मजबूत होती है। उन्होंने अपील की कि हज पर जाने वाले सभी लोग देश में अमन,शांति और तरक़्क़ी के लिए विशेष दुआ करें। मौलाना जियाउल्लाह मजाहिरी ने हज के अरकान और वाजिबात की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नीयत,एहराम, तवाफ ए काबा,मिना,मुज्दलिफा,अराफात में वकूफ,कुर्बानी तथा अन्य आवश्यक अमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.