कोडरमा, जून 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत ककरचोली गांव निवासी हाजी खलील मियां एवं उनकी धर्मपत्नी के मुकद्दस हज यात्रा से लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। हाजी दंपति ने अल्लाह के घर खाना-ए-काबा की जियारत करने के साथ-साथ रौजा-ए-अकदस मदीना शरीफ में हाजिरी देकर अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा के रोजे की जियारत का सौभाग्य प्राप्त किया। हाजियों के आगमन की खुशी में जयनगर पेट्रोल पंप के समीप से एक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। जुलूस हाजी खलील मियां के आवास के समीप पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया, जहां सलाम पढ़ा गया और मुल्क व उम्मत की सलामती, अमन-चैन तथा तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई। यह भी पढ़ें- हज यात्रा से लौटे हाजियों का हुआ स्वागत इस अवसर पर ककरचोली पंचायत के प्रभारी मुखिया हाशिम खान,...