हज से लौटे पुत्तन सैफी का स्वागत, पूर्व मंत्री मिले
रामपुर, जून 25 -- नगर के व्यापारी एवं समाजसेवी पुत्तन सैफी परिवार सहित हज यात्रा पूरी कर लौटे तो उनके आवास पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सुख-समृद्धि की दुआ की। गुरुवार को सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर, एडवोकेट राजकुमार सिंह सागर, मनोज पांडेय, पूर्व सभासद फारूक सूफी समेत कई लोगों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर हज की मुबारकबाद दी और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.