हज से पहले उमराह जरूरी नहीं, सही जानकारी के साथ आवेदन करेंः हाफिज एजाज अहमद
बिजनौर, जुलाई 15 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य हाफिज एजाज अहमद शाहीन अंसारी ने कहा कि समाज में यह गलतफहमी फैली हुई है कि हज पर जाने से पहले उमराह करना अनिवार्य है, जबकि इस्लाम में ऐसा कोई आदेश नहीं है। हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण इबादत है और इसकी अदायगी के लिए पहले उमराह करना जरूरी नहीं है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में हज यात्रा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करने के उद्देश्य से हाफिज एजाज अहमद शाहीन अंसारी ने जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश हज कमेटी के सदस्य ने कहा कि लोगों से हज से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करने और बिना किसी भ्रम के हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अपील की।
हज-2027 की तैयारियों बैठक में हज-2027 की तैयारियों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.