लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को केंद्र सरकार ने हज व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सऊदी अरब भेजा है। दानिश को केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली राज्य हज समिति व बिहार हज समिति के कार्यपालक अधिकारी और हज कमेटी ऑफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकाकारी भी हैं। यह प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह तक सऊदी अरब में रहकर हज 2026 के हज यात्रियों के विभिन्न व्यवस्थाओं का बेहतर चयन सुनिश्चित करेगा, ताकि हज यात्रियों को अच्छी सहूलियत मिल सके और वे सुविधाजनक रूप से हज पूरा कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.