हज यात्री 31 मार्च तक जमा करें तीसरी किस्त
रुडकी, मार्च 24 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से हज यात्रियों की तीसरी किस्त निर्धारित कर दी गई है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मो. आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के माध्यम से कुर्बानी करने वाले हज आवेदकों को 86,580 प्रतिहज आवेदक तथा कुर्बानी नहीं करने वालों को 69,300 प्रतिहज आवेदक जमा करनी है। तीसरी किस्त की धनराशि जमा करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। धनराशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप अतिशीघ्र उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराया जाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.