हज यात्री बाजारों-मोबाइल में नहीं, इबादत में गुजारें वक्त, उलमा ने ये दी नसीहतें
देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। हज के पाक सफर पर जाने वाले यात्रियों को बुधवार को हज के अरकान सिखाए गए। मदरसा जामिया उल उलूम माजरा में लगे प्रशिक्षण शिविर में उलमा ने उन्हें हज यात्रा का महत्व, अरकान का प्रशिक्षण दिया, वहीं कुछ सख्त नसीहतें भी दी। प्रदेश से 1348 एवं देहरादून से सर्वाधिक 471 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। 18 अप्रैल से फ्लाइट शुरू होगी। इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी, शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, मुफ्ती हुजैफा, मौलाना मन्नान रजा और हाजी अबरार ने प्रशिक्षण एवं हज के दौरान की सावधानियां बताई। मुफ्ती रईस कासमी ने कहा कि यात्री हज के दौरान अपना वक्त बाजारों में शॉपिंग और मोबाइल में रील्स बनाने में खराब न करें, ज्यादा से ज्यादा इबादत एवं दुआओं में अपना वक्त गुजारें। यह भी पढ़ें- सचिव को यात्रियों की समस्याओं से कराया अवगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.