कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार जिन 45 हाजियों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। डॉ.आसिफ अहमद, डॉ.सुमबुल शकील आदि के ज़रिए 22 हाजियों का टीकाकरण हुआ। हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी व सरदार अहमद खान ने मेडिकल स्क्रीनिंग फार्म व मेडिकल बुकलेट भरी। अभी भी 23 जायरीन ने टीका नहीं लगवाया है। यदि वे टीका नहीं लगवाते हैं तो उन्हें यात्रा पर जाने से रोका जा सकता है। सरदार खान ने बताया कि अगर वे 28 फरवरी से पहले टीका नहीं लगवाते हैं तो यात्रा में व्यवधान आ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...