लखनऊ, जून 2 -- सरोजनीनगर, संवाददाता।

हज यात्रियों का हंगामा चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को हज यात्रा से लौटे हाजियों के दूसरे जत्थे के आगमन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कई यात्रियों ने अपने बैग से सामान गायब होने का आरोप लगाया। हाजियों ने एयरलाइन कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

सामान गायब होने की शिकायत जानकारी के अनुसार हज यात्रियों की दूसरी उड़ान फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई-9062) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे 423 हज यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। इमिग्रेशन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्रियों ने अपना बैगेज प्राप्त किया। आरोप है कि बैग खोलने पर कई यात्रियों को उसमें रखा कुछ साम...