देवरिया, सितम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से सर्कुल जारी किया गया है। इसमें हज-2027 को चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया हैं। हज यात्रियों को प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केंद्र में जांच करानी होगी। जांच के बाद एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक हज प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 30 सितंबर तक अपलोड करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...