सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- सिद्धार्थनगर। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर तक समय सीमा निर्धारित की है। कमेटी ने चयनित हज यात्रियों को प्रथम चरण में सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि चयनित यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद सहित अन्य आवश्यक प्रपत्र 30 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। यह भी पढ़ें- हज यात्रा 2027: मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की अंतिम तिथि बढ़ी इसके अलावा दस्तावेज उत्तर प्रद...