रांची, जनवरी 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य हज कमेटी की ओर से बुधवार को कडरू हज भवन में बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय हज कमेटी की ओर से जारी हज गाइडलाइन पर चर्चा हुई। कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस बार सऊदी अरब एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अगर स्वस्थ्य होने का मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर हज के लिए पहुंचते हैं तो सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारियों ने बताया कि सऊदी एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। वायरल फीवर, टीबी, कैंसर, गर्भवती महिलाएं, मानसिक रोगी आदि रोगी को हज की अनुमति नहीं दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अजिजिया कैटोग्री में जाने वाले हज यात्रियों की बिल्डिंग में किचन की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.