उरई, फरवरी 12 -- उरई। हज यात्रा पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों के लिए गुरुवार को शहर के करसान रोड स्थित दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया मदरसे में प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 45 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। हज यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया। कैंप में आए 45 यात्रियों को हज यात्रा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया मदरसे में हज पर जाने वाले हाजियो का टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप सदर इमाम हाफिज जमील कादरी की सदारत मे सुबह 9 बजे शुरू हुआ। जिसमें 45 यात्रियों को बुलाया गया था। इनमें सभी हज यात्री शामिल हुए। जिनमें 25 पुरुष और 20 महिलाएं थी। जिला हज ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर ने अपने सहयोगी हाजी मुबीन और हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा नियुक्त ह...