रुडकी, अप्रैल 29 -- कलियर, संवाददाता। हज-2026 की यात्रा पर जाने वाले जायरीन की जेब पर बोझ बढ़ गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) ने हवाई किराए में वृद्धि कर सभी चयनित आवेदकों को अतिरिक्त राशि जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विमानन टरबाइन ईंधन की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई बढ़ोतरी के कारण हवाई किराए में यह वृद्धि की गई है। इसके चलते अब प्रत्येक चयनित हज यात्री को 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त जमा करने होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए भुगतान के कई विकल्प दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...