पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से हज यात्रियों को रवाना किया। हज यात्रा में बंदुआ गांव निवासी इमाम गुलाम रसूल एवं सहमत मियां मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों को चंद्रशेखर सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सुखद, सुरक्षित एवं सफल हज यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मौके पर आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतन मेहता, बबलू डोगरा, अख्तर अली, गुलाम सरवर, जहीर आलम सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हज यात्रा से पूर्व गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...