बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए चयनित आजमीने-हज को बड़ी राहत देते हुए तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह तिथि बढ़ाकर अब 6 अप्रैल कर दी गई है। यह जानकारी जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केन्द्र प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्री, जो दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे, उन्हें कुल 3,46,600 रुपये खर्च करने होंगे। अब तक पहली और दूसरी किश्त के रूप में 2,77,300 रुपये जमा किए जा चुके हैं। तीसरी किश्त के रूप में बिना कुर्बानी (अदाही) वाले यात्रियों को 69,300 रुपये जमा करने होंगे, जबकि कुर्बानी विकल्प चुनने वाले यात्रियों को 86,580 रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि हज कमेटी द्वारा निर्ध...