हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हज 2026 की तैयारियों के तहत हजारीबाग जिला प्रशासन एवं झारखंड स्टेट हज कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को नवाबगंज स्थित होटल आकाश दीप में दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य हज यात्रियों को हज के अरकान की व्यावहारिक जानकारी देकर उन्हें यात्रा के लिए तैयार करना था।कार्यक्रम के समन्वयक इरफान अहमद उर्फ काजू ने बताया कि इस वर्ष जिले से 98 यात्री हज पर जाएंगे। इनमें कुछ दिल्ली और मुंबई से, जबकि अधिकांश 21 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होंगे। रांची से आए प्रशिक्षक हाजी कैसर आलम ने यात्रा प्रक्रिया, सावधानियों और चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी।शहर काजी मुफ्ती अब्दुल जलील सादी ने हज की आध्यात्मिक महत्ता बताई। वहीं डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व टीकाकरण पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.