बिजनौर, अप्रैल 6 -- चांदपुर। रविवार को चांदपुर में बाईपास रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के निर्देश पर हज तरबियती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजी नफीस नाजिम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अफजल फारूकी, डॉ. शहादत हुसैन और दिलशाद अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बिजनौर जिला हज ट्रेनरों डॉ. जमील अहमद, अय्यूब अहमद खान, डॉ. सादात हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शादाब और इमरान आदि ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज कमेटी ऑफ इंडिया और सऊदी अरब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हज की आवश्यक धार्मिक प्रक्रियाओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। चांदपुर क्षेत्र के सभी चयनित हज यात्रियों ने इस शिविर में भाग लेकर महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.