वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 23 -- हज यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खा वारसी ने मुस्लिम महिलाओं को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान अपनी उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाने से बचें। उनका कहना है कि यह सलाह खासतौर पर एयरपोर्ट पर होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दी गई है। हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन के दौरान यात्रियों के फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं, जिनकी सटीक पहचान बेहद जरूरी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मेहंदी एक प्राकृतिक रंग है जो त्वचा की ऊपरी परत पर गहराई तक असर डालता है। जब मेहंदी ज्यादा गहरी होती है, तो यह उंगलियों की बारीक लकीरों को ढक देती है। इससे स्कैनर को फिंगरप्रिंट पढ़ने में दिक्कत हो सकती है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया...