देवरिया, मार्च 17 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। हज यात्रियों को अपनी टोली से बिछड़ने पर अब दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। उन्हें स्मार्ट वॉच से एक संकेत देना होगा। स्वयंसेवक हज यात्री के पास पहुंचकर उसकी सहायता करेंगे। इसके अलावा अब सऊदी अरब में खुद पकाने और खाने की व्यवस्था बंद हो गई है। हज यात्रियों को पका पकाया भोजन मिलेगा।हज यात्रा वर्ष 2026 पर जाने वाले जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इस बार हज पर जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को एक स्मार्ट वॉच दी जाएगी। यह घड़ी सऊदी अरब पहुंचते ही सक्रिय हो जाएगी और यात्रियों की मदद के लिए उपयोगी साबित होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय के मुताबिक यदि कोई हज यात्री अपनी टोली से बिछड़ जाता है तो वह स्मार्ट वॉच के माध्...