मुरादाबाद, मार्च 16 -- मदरसा बशीरूल उलूम में सोमवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण दिया है। जिला हज ट्रेनर तसलीम खान ने बताया कि जल्द ही तीसरी किश्त जमा करने की तारीख जारी की जाएगी। इस बार हज यात्रा में किचन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और हाजियों के लिए कैटरिंग के माध्यम से खाने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार पासपोर्ट हज कमेटी को भेजने की जरूरत नहीं है। फ्लाइट बुकिंग के समय पासपोर्ट मूल रूप में दिखाना होगा और सीट कन्फर्म कराने के लिए दो दिन पहले रिपोर्टिंग करनी होगी। हज यात्रियों को इस बार स्मार्टवॉच भी दी जाएगी जिसमें हाजी की जानकारी और लोकेशन रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सकेगी। इस दौरान क़ारी महफूज़ुर्रहमान ने हज के अरकान बताए और क़ारी मुनाजिर हुसैन ने हाजियों को अभी स...