हज यात्रियों की समस्याओं पर गंभीरता से काम कर रही सरकार : अंसारी
अमरोहा, जुलाई 16 -- शहर के कल्याणपुर रोड पर हाजी बब्बू मंसूरी के कार्यालय पर गुरुवार देर शाम शहर पहुंचे उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य व दर्जा राज्य मंत्री साईन अंसारी का फूलमाला पहनाकर और बुके भेंट स्वागत किया गया। यहां उन्होंने हाजियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व अनुभवों की जानकारी ली। कहा कि सरकार हज यात्रा के दौरान सामने आई कठिनाइयों को हल करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। आश्वासन दिया कि सुझावों और शिकायतों के आधार पर आगामी हज यात्रा में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि भविष्य में हाजियों को कोई अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और हज यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान हाजी अकरम मंसूरी, हाजी मुस्तकीम मंसूरी, हाजी महफूज मंसूरी, इरशाद अहमद मंसूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.