हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग जरूरी
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। हज यात्रा में जान-बूझकर बीमारी छिपाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को यात्रा से पहले मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देश पर प्रथम चरण में चयनित यात्रियों की सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर निर्धारित प्रारूप में स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य सभी आवश्यक प्रपत्र 15 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। जांच के दौरान बीमारी छिपाने पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य जांच में अनफिट पाए जाने पर नियमानुसार यात्रा निरस्त कर जमा धनराशि वापस की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.