मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी युद्ध को लेकर हज यात्रियों में उहापोह है। हज यात्रियों को कहां से विमान पकड़ना है और कब उनकी फ्लाइट है, सारा शेड्यूल तय हो चुका है। फ्लाइट नंबर तक दे दिया गया है। रवानगी की तिथि भी तय हो चुकी है, लेकिन विमान किस एयरपोर्ट पर उतरेगा और वापसी में किस एयरपोर्ट से फ्लाइट टेकऑफ होगी, इसे क्लीयर नहीं किया गया है। 12 अप्रैल से हज यात्रियों की रवानगी है। मुजफ्फरपुर से इस बार करीब 80 यात्री हज के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बार बिहार से हज यात्रियों की फ्लाइट नहीं है। मुजफ्फरपुर के अधिकतर यात्रियों को कोलकाता, नई दिल्ली और मुम्बई से प्लेन टेकऑफ का शेड्यूल दिया गया है। युद्ध को लेकर हज कमेटी की ओर से अलग से कोई एडवाइजरी भी अब तक जारी नहीं की गई है। जिला हज खुद्दाम कमेटी के मो. जफ...