देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में चल रहे हज यात्रियों के मेडिकल परीक्षण एवं टीकाकरण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में 447 हज यात्रियों का परीक्षण एवं टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि यात्रियों की सभी खून की जांचें, कोविड टेस्ट एवं विभिन्न डॉक्टरों के परामर्श के बाद टीकाकरण किया गया है। हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद एवं सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने टीम को बधाई दी। हज इंस्पेक्टर तारिक हुसैन अनवर, एचएसआई शकील अहमद, एडीआईओ वाईडी थपलियाल, पीआरओ प्रमोद पंवार, शाहिद अली, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...