अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़। हज जाने वाले यात्रियों का मार्गदर्शक स्मार्ट वाच बनेगी। यह वाच भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के हज कमेटी द्वारा दी जाएगी। हज कमेटी के मास्टर हज ट्रेनर डॉ.ज़ुल्फ़िकार ने बताया कि इस स्मार्ट घड़ी को हज कमेटी से जाने वाले सभी आज़मीने हज को अपनी कलाई पर बांधना होगा, ताकि उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके। किसी भी दुर्घटना या तबीयत ख़राब होने पर घड़ी में लगा एसओएस बटन दबाते ही उनकी सहायता के लिए हज इंस्पेक्टर या हज कर्मी उनकी मदद करेंगे। मौसम की सटीक जानकारी और पैदल चलने में कितनी दूरी तय की व रास्ता भटकने पर सही मार्गदर्शन भी मिलेगा। यह स्मार्ट वॉच हज सुविधा ऐप की तर्ज़ पर काम करेगी। इसमें पांचो वक्त की नमाजों की समय तालिका और ज़रूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। स्मार्ट घड़ी भारत में नहीं सऊदी अरब में जाकर स्टार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.