रांची, अप्रैल 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड के आजमीन ए हज का हज पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत हज यात्रियों का दूसरा काफिला रविवार को कोलकाता एम्बार्केशन प्वाइंट से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। इस काफिला में 300 हज यात्री शामिल थे। इससे पहले झारखंड अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन कोलकाता हज हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने हज पर जाने वाले हाजियों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। हज हाउस पहुंचते ही मंत्री हफीजुल ने एक-एक हाजी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें इस मुकद्दस सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि आप अल्लाह के घर मक्का शरीफ की पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। यह बहुत बड़ा मुकाम है, जो हर किसी को नसीब नहीं होता। दुआ है कि आप सभी का हज कुबूल हो और अल्लाह की रहमत आप पर बनी रहे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.