हज यात्रा 2027: मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की अंतिम तिथि बढ़ी
बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- हज यात्रा-2027 के लिए चयनित आजमीने हज अब 30 सितंबर तक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी एवं मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले चयनित आजमीने हज के लिए चिकित्सकीय जांच और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। विभिन्न जांचों सहित एक्सरे आदि भी कराने होंगे। इसके बाद सरकारी चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रमाणित कराना होगा। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.