हज यात्रा 2027: चयनित आवेदकों को 15 सितंबर तक पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं
रुडकी, सितम्बर 2 -- कलियर, संवाददाता। हज यात्रा 2027 के लिए उत्तराखंड से चयनित आवेदकों को चिकित्सा जांच, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज 15 सितंबर तक जमा करने होंगे। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने चयनित आवेदकों से निर्धारित समय सीमा में सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के परिपत्र के अनुसार हज-2027 के लिए चयनित आवेदकों को चिकित्सा जांच कराने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। हज नीति-2027 के तहत प्रत्येक चयनित हज यात्री के लिए दो चरणों में चिकित्सा जांच और फिटनेस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। पहला चरण चयन के समय और दूसरा यात्रा से पहले पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.