हज यात्रा से लौटे हाजियों का हुआ स्वागत
गाजीपुर, जून 7 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। पवित्र हज यात्रा पूरी कर मक्का-मदीना से लौटे हाजियों का रविवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मगध एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गले लगाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान स्टेशन परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हज यात्रा से लौटने वालों में सरैला गांव निवासी हाजी औरंगजेब खान, उनकी पत्नी हाजी सलीमुन खातून तथा बहू हाजी हिना खातून शामिल रहीं। उनके आगमन पर शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर हाजियों ने सभी के लिए अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। साथ ही हज यात्रा के दौरान प्राप्त अपने आध्यात्मिक अनुभवों को भी लोगों के साथ साझा किया। ग्रामीणों ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.