गंगापार, अप्रैल 20 -- कस्बा भारतगंज के सूजी चौक पर बुधवार रात बाद नमाज ईशा अदबी और रूहानी माहौल में जलसे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मशहूर शायर शकील आरफी (फर्रुखाबाद) अपनी शायरी से समां बांधेंगे, वहीं मौलाना अबरार वारसी (मिर्जापुर) जलसे को खिताब करेंगे। आयोजक मो. अफजल (लाला मामा) ने बताया कि जलसा हज यात्रियों के जाने से पूर्व इस्तकबाल में रखा गया है। वह भी शुक्रवार को हज यात्रियों के जत्थे के साथ मदीना शरीफ के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- तस्मिया ऑडिटोरियम में हज 2026 के लिए प्रशिक्षण शिविर, 100 यात्रियों ने लिया हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.