गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला प्रतिनिधि जिला मुख्यालय स्थित थाना रोड के अर्श पैलेस में बुधवार रात इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले 30 जायरीनों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य यात्रियों को हज से जुड़ी धार्मिक, स्वास्थ्य और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था,ताकि वे अपनी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी कर सकें।कार्यक्रम में हाजी हसनैन ने बताया कि सभी जायरीनों का वैक्सीनेशन 12 फरवरी को कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होती है, इसलिए यात्रियों का फिट रहना बेहद जरूरी है। इस वर्ष जिले से कुल 30 जायरीन हज यात्रा पर जाएंगे, जिनमें 21 हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से और 9 निजी टूर के जरिए जाएंगे। सभी जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.