कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। इस साल हज यात्रा से पहले जायरीन (यात्रियों) को अपना पासपोर्ट हज हाउस में जमा नहीं करना पड़ेगा। उन्हें खुद हज वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ई-वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। टीकाकरण व स्वास्थ्य का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन रहेगा। हज-2025 तक जायरीन को वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था। वीजा के लिए पासपोर्ट राज्य हज कमेटी में जमा कर दिया जाता था। टीकाकरण व अन्य सर्टिफिकेट आदि भी राज्य हज कमेटी में जमा करने होते थे। वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे हज पर जाते समय यात्रियों को वापस किया जाता था। इसमें यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। तंजीम खुद्दाम आजमीनें हज के सचिव सरदार अहमद खान ने बताया कि वर्ष 2026 में कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। इसमें वीजा प्रक्रिया और टीकाकरण भी शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.