बदायूं, अप्रैल 23 -- नगर निवासी मोहब्बत हुसैन अंसारी अपनी पत्नी नसीम बेगम के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए। मंगलवार देर रात नगर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और अरविंद रावत ने अपने आवास पर दंपति का फूल बरसाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान डाक्टर राशिद, फैजल, डाक्टर इसतकार अहमद आदि नगर के दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने गले मिलकर दंपति की यात्रा मंगलमय होने की दुआ की।लोगों ने कहा कि हज यात्रा पर जाना बड़े सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- खुशी के आंसू और दुआओं की गुजारिश के साथ हज यात्रा पर हुए रवाना यह भी पढ़ें- हज यात्रा के दौरान धनबाद के हाजी हैदर मियां का मदीना में निधन यह भी पढ़ें- हज़ मुबारक से पहले ईद-मिलादुन्नबी का जलसा कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...