बदायूं, अप्रैल 23 -- नगर निवासी मोहब्बत हुसैन अंसारी अपनी पत्नी नसीम बेगम के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुये। मंगलवार देर रात नगर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान नगर में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और अरविंद रावत ने अपने आवास पर दंपति का फूल बरसाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. राशिद, फैजल, डॉ. इसतकार अहमद ने गले मिलकर दंपति की यात्रा मंगलमय होने की दुआ की। लोगों ने कहा कि हज यात्रा पर जाना बड़े सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- हज यात्रा पर रवाना दंपति को दी विदाई यह भी पढ़ें- खुशी के आंसू और दुआओं की गुजारिश के साथ हज यात्रा पर हुए रवाना यह भी पढ़ें- हज यात्रा के दौरान धनबाद के हाजी हैदर मियां का मदीना में निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...